65 परिषदीय स्कूलों के विलय की तैयारी

65 परिषदीय स्कूलों के विलय की तैयारी
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा के नए मानक के तहत 65 परिषदीय स्कूलों के विलय का प्रस्ताव बीईओ के माध्यम से बीएसए कार्यालय में जमा किए गए हैं। हालांकि अभी तक एक भी स्कूल के विलय के लिए प्रधानाध्यापक और अभिभावकों ने विभाग के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं बनाए हैं।
ऐसे में चित्रकूट, कन्नौज जिलों की तरह यहां भी बीएसए को विलय होने वाले स्कूलों को सीधा आदेश जारी करना होगा। बिना बीएसए के सीधे आदेश के स्कूल के विलय की प्रक्रिया अधर में अटकी रहने की संभावना है। वर्तमान समय में जिले में कुल 2123 परिषदीय विद्यालय हैं।
इनमें पचास तक छात्र संख्या वाले करीब 500 स्कूलों का नजदीकी स्कूलों में विलय
पहले चरण में बीईओ ने अपने स्तर से विलय होने वाले स्कूलों के प्रस्ताव भेजे
होना है। शासन ने विलय के लिए स्कूल प्रधानाध्यापक और गांव के अभिभावकों की सहमति मांगी है। सभी बीईओ संबंधित गांवों में जाकर अभिभावकों और प्रधानाध्यापकों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक शायद ही किसी स्कूल के लिए प्रधानाध्यापक और अभिभावकों ने सहमति प्रदान की हो। शिक्षक संगठन भी इसके खिलाफ लामबंद है।
डीसी सामुदायिक शिक्षा अशोक त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक सभी बीईओ ने विलय होने वाले 65 स्कूलों के अपने स्तर से प्रस्ताव भेजे हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।