बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टॉपर को फोन पर दी बधाई


माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टॉपर को फोन पर दी बधाई

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने लखनऊ स्थित अपने मंत्री आवास से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स छात्राओं और उनके अभिभावक से फोन पर बातकर बधाई दी।


उन्होंने कहा कि बेटियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ की भावना को सशक्त करता है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों से निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। आगे भी इसकी निरंतरता बनाकर बढ़ेंगी तो सफलता आपके कदम चूमेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी।

कहा, मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है सफलता

होकर काम कर रही है। छात्रों की मेहनत ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, नकलविहीन व समयबद्ध रही है। यह शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है।

उन्होंने कहा कि परिणामों में हाईस्कूल में 90.42% और इंटर में 80.38% छात्र सफल घोषित किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा की पूरी प्रक्रिया नकलविहीन और पारदर्शी हुई है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button