स्कूल चलो अभियान आज से, निर्देश जारी
स्कूल चलो अभियान आज से, निर्देश जारी
आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों समेत प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराए जाने का निर्देश दिया गया है।
ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर एसएमसी सदस्यों व अभिभावकों के साथ समंवय बनाते हुए बच्चों को स्कूल तक लाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही रैली के माध्यम से ग्रामीणों व बच्चों को विद्यालय में दाखिला कराने को जागरूक भी किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर धनराशि भी भेजी गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बताया कि अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक, द्वितीय चरण एक जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक संचालित रहेगा। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सहभागिता से बैठक व जागरूकता रैली आयोजित की जाएंगी। वहीं विद्यालय स्तर पर भी गतिविधियां आयोजित होंगी। बच्चों के स्वागत के लिए प्रत्येक स्कूल को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा। साथ ही नामांकन को बढ़ावा देने के लिए अभिभावकों के साथ संवाद किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए चार सौ रुपये तक तथा प्रतियोगिताओं और जलपान की व्यवस्था के लिए भी अलग बजट तय किया गया है। बीएसए ने बताया कि सभी बीईओ को कक्षा 5, 8 और 10 पास करने वाले विद्यार्थियों का उच्च कक्षाओं में प्रवेश कराने को भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिले में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।ब्लॉक पर 10 हजार और स्कूलों में 2500 भेजी गई धनराशिबहजोई। बीएसए ने बताया कि वित्तीय प्रावधानों के तहत ब्लॉक स्तर पर अधिकतम 10 हजार रुपये तथा विद्यालय स्तर पर 25 सौ रुपये तक व्यय की सीमा तय की गई है। अभियान के तहत खर्च की जाने वाली धनराशि वित्तीय नियमों के तहत ही की जाएगी और उससे जुड़े सभी अभिलेख भी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।स्टॉफ के साथ प्रधानाध्यापक भी घर-घर जाएंगेबहजोई। अभियान के दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र समेत ईसीसी एजुकेटर अपने-अपने गांवों में घर-घर भ्रमण करेंगे। इस दौरान तीन से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों का प्री प्राइमरी व 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को कक्षा एक में नामांकन कराएंगे।