बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

कक्षा पांच से आठ तक में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की तैयारी


कक्षा पांच से आठ तक में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की तैयारी

प्रयागराज : माध्यमिक

के साथ अब बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की सभी कक्षाओं में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) का पाठ्यक्रम लागू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए एनसीईआटी की पाठ्यपुस्तकों को उत्तर प्रदेश के संदर्भ के अनुरूप तैयार किया जाएगा। अभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा एक से चार तक में एनसीईआटी पाठ्यक्रम लागू है। अब कक्षा पांच से आठ तक में लागू करने के लिए पाठ्यपुस्तकों को तैयार करने के निर्देश राज्य शैक्षिक

अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने दिए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों (कक्षा नौ से 12 तक) में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अंगीकार किया जा चुका है।

3539 पदों की टीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

प्रयागराज उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तीन व चार जून को होने वाली विज्ञापन संख्या-01/2022 की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर प्रदर्शित टीजीटी एडमिट कार्ड पर क्लिक कर अपनी आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर अंकित कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 3539 पदों की परीक्षा के लिए कुल 36 जिलों में 614 केंद्र बनाए गए हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button