UPTET/CTET

सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश- ‘2 साल के भीतर पास करना होगा UPTET’, 1.86 लाख शिक्षकों की बढ़ी धड़कनें


सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश- ‘2 साल के भीतर पास करना होगा UPTET’, 1.86 लाख शिक्षकों की बढ़ी धड़कनें

UPTET 2026 notification out: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यूपीटीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने 20 मार्च को इसकी घोषणा की है.


इस खबर से नए उम्मीदवारों में खुशी है. लेकिन पुराने शिक्षकों के लिए ये फैसला चिंता बढ़ाने वाला बन गया है. अब उन्हें भी यह परीक्षा पास करनी होगी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये नियम सख्त किया गया है. कोर्ट ने साफ कहा है कि टीईटी पास करना सभी शिक्षकों के लिए जरूरी है. खासकर वे शिक्षक जो 2011 से पहले नियुक्त हुए थे. ऐसे करीब 1.86 लाख शिक्षक इस दायरे में आते हैं. जिनकी नौकरी में अभी 5 साल से ज्यादा समय बचा है. उन्हें दो साल के अंदर यह परीक्षा पास करनी होगी.

रिटायरमेंट तक कर सकते हैं काम

जिन शिक्षकों की नौकरी में 5 साल से कम समय बचा है. वे बिना परीक्षा पास किए रिटायरमेंट तक काम कर सकते हैं. लेकिन उन्हें प्रमोशन नहीं मिलेगा. इसी कारण कई पुराने शिक्षक परेशान हैं. उनका कहना है कि उम्र और जिम्मेदारियों के बीच दोबारा परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं है. शिक्षक संगठनों ने भी इस पर नाराजगी जताई है.

इस बीच यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है. लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है. इसलिए फिलहाल नियम लागू माना जा रहा है. ऐसे में पुराने शिक्षकों पर परीक्षा पास करने का दबाव बना हुआ है. यह स्थिति उनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन रही है.

27 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

यूपीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी. उम्मीदवार 26 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं. फीस जमा करने और सुधार के लिए 1 मई तक समय दिया गया है. परीक्षा जुलाई के पहले हफ्ते में 2, 3 और 4 तारीख को होगी. पेपर 1 और पेपर 2 का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा. अब यह परीक्षा नए और पुराने दोनों शिक्षकों के लिए अहम बन गई है.


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button