UPTET/CTET

टीईटी के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे जिले के शिक्षक STRIKE AGAINST TET


टीईटी के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे जिले के शिक्षक

बिजनौर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की बैठक में टेट की अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए टीएफआई के राष्ट्रीय सचिव यशपाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता असंवैधानिक है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की संयुक्त बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र नूरपुर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव यशपाल सिंह ने कहा कि टेट की अनिवार्यता को तुरंत वापस लिए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में देशभर के शिक्षक आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि चार अप्रैल को प्रस्तावित दिल्ली में प्रदर्शन एतिहासिक होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ व सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी से बड़ी संख्या में 4 अप्रैल को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में प्रतिभाग करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि देशभर के शिक्षक टेट की अनिवार्यता के विरोध में एकजुट है। शिक्षक हितों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि 4 अप्रैल को प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए जिले के सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप गई है। उन्होंने बड़ी संख्या में जिले के शिक्षकों से दिल्ली कूच करने का आह्वान किया।इस दौरान अटेवा के जिला अध्यक्ष उमेश राजपूत ,ब्लॉक अध्यक्ष अर्चना रानी, अल्फिया जावेद, राहुल राठी, जिला मंत्री प्रशांत चौधरी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सुहेल अख्तर बेग, गौरव चौहान,मोहम्मद जावेद ,अरविंद चौधरी, नितिन चौहान, गर्वित चौधरी, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button