Holiday (अवकाश)

गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के चलते जिले के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 29 अप्रैल को अवकाश घोषित


गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के चलते जिले के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 29 अप्रैल को अवकाश घोषित

बदायूं। जनपद बदायूं के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के लिए बड़ी खबर है। 29 अप्रैल 2026 को जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ के लोकार्पण कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

लोकार्पण कार्यक्रम और वीआईपी मूवमेंट बना कारण

​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा हरदोई जनपद से गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाना है। इस उपलक्ष्य में जनपद बदायूं के घटपुरी इंटरचेंज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

​कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वीआईपी (VIP) मूवमेंट और आवागमन के कारण यातायात बाधित होने की संभावना है। छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिलाधिकारी की अनुमति के बाद अवकाश का आदेश जारी किया गया है।

कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को राहत

​फिलहाल यह अवकाश केवल कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए घोषित किया गया है। बीएसए ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित स्कूल इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

​यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और सुरक्षा कारणों से लिया गया यह फैसला अभिभावकों और बच्चों के लिए राहत भरा है, क्योंकि बड़े कार्यक्रमों के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button