बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग
भीषण गर्मी एवं तापमान में वृद्धि होने के साथ-साथ लू-प्रकोप के दुष्प्रभाव से बचाने के दृष्टिगत कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन का समय दिनांक 29.04.2026 से प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
भीषण गर्मी एवं तापमान में वृद्धि होने के साथ-साथ लू-प्रकोप के दुष्प्रभाव से बचाने के दृष्टिगत कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन का समय दिनांक 29.04.2026 से प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
कार्यालय आदेश
जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज द्वारा दिनांक 28.04.2026 को दिये गये निर्देश के अनुक्रम में जनपद प्रयागराज के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को भीषण गर्मी एवं तापमान में वृद्धि होने के साथ-साथ लू-प्रकोप के दुष्प्रभाव से बचाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय/संस्कृत माध्यमिक विद्यालय / वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय / सी०बी०एस०ई०/ आई०सी०एस०ई० व अन्य बोर्डो के माध्यमिक विद्यालयो के कक्षा- 01 से 08 तक के साथ ही साथ कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन का समय दिनांक 29.04.2026 से प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक किया जाता है।
उक्त आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।