बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

डेट ऑफ बर्थ के लिए अब आधार कार्ड नहीं होगा होगा बुनियादी डॉक्यूमेंट, नियमों में हुए बदलाव को जान लें DOB


डेट ऑफ बर्थ के लिए अब आधार कार्ड नहीं होगा होगा बुनियादी डॉक्यूमेंट, नियमों में हुए बदलाव को जान लें

नई दिल्ली. हाल ही में पैन कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे आवेदन प्रक्रिया पहले से ज्यादा सख्त हो गई है. अब आधार कार्ड को जन्मतिथि (DoB) के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

इसके साथ ही नाम की स्पेलिंग में थोड़ी सी भी गलती होने पर आवेदन तुरंत रिजेक्ट हो सकता है. इस नए नियम का उद्देश्य फर्जीवाड़े पर रोक लगाना और सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाना है. ये नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा.


आधार से DoB मान्य नहीं, अलग दस्तावेज जरूरी
पहले आधार कार्ड को पहचान, पते और जन्मतिथि- तीनों के लिए एक ही दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता था. लेकिन अब नए नियमों के अनुसार, आधार केवल पहचान का प्रमाण माना जाएगा, जन्मतिथि का नहीं. यह बदलाव UIDAI और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप किया गया है, जिसमें साफ कहा गया है कि आधार कार्ड जन्मतिथि का अंतिम प्रमाण नहीं है. अब PAN के लिए आवेदन करते समय आपको जन्मतिथि साबित करने के लिए अलग दस्तावेज देना होगा. इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं की मार्कशीट या मजिस्ट्रेट के सामने दिया गया हलफनामा जैसे विकल्प मान्य होंगे.

नाम में जरा सी गलती भी पड़ेगी भारी
नए नियमों के तहत PAN आवेदन में Aadhaar और PAN के नाम का 100 फीसदी मिलान होना अनिवार्य कर दिया गया है. अगर नाम में एक अक्षर की भी गलती, स्पेस की समस्या या कोई इनिशियल मिस हो जाता है, तो आवेदन सीधे रिजेक्ट हो जाएगा. इतना ही नहीं, जिन लोगों का पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं हो पा रहा है, उनका PAN निष्क्रिय (inoperative) भी हो सकता है. इससे टैक्स फाइलिंग, रिफंड लेना, बैंक खाता खोलना या बड़े लेन-देन करना मुश्किल हो जाएगा.

क्या करें: पहले सुधारें दस्तावेज, फिर करें आवेदन
ऐसी स्थिति से बचने के लिए सबसे पहले अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को ध्यान से मिलाएं. अगर कहीं भी नाम में अंतर दिखाई देता है, तो पहले उसे ठीक कराना जरूरी है. आधार में गलती होने पर UIDAI सेंटर या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सुधार कराया जा सकता है. वहीं PAN में गलती होने पर अधिकृत एजेंसियों के जरिए ‘Correction in PAN’ प्रक्रिया अपनानी होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि ये नए नियम सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए लाए गए हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज सही और एक जैसे रखना बेहद जरूरी हो गया है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button