UP Board Scrutiny 2026 : परीक्षा के अंक से असंतुष्ट 25,620 परीक्षार्थी कराएंगे स्क्रूटनी, प्रयागराज में सबसे अधिक आवेदन
UP Board Scrutiny 2026 : परीक्षा के अंक से असंतुष्ट 25,620 परीक्षार्थी कराएंगे स्क्रूटनी, प्रयागराज में सबसे अधिक आवेदन
प्रयागराज। UP Board Scrutiny 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में मिले अंक से असंतुष्ट होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई है।
पिछले वर्ष यानी 2025 में 31,194 छात्र-छात्राओं ने सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) के लिए आवेदन किए थे। इस वर्ष 25,620 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इस तरह 5,574 छात्र-छात्राएं कम हुए हैं।
17 मई तक आनलाइन आवेदन लिए गए
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने 23 अप्रैल को परीक्षाफल घोषित करने के बाद मिले अंक से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं से 17 मई तक आनलाइन आवेदन लिए। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या यूपी बोर्ड के सभी पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में इस वर्ष घटी है। इसका कारण मूल्यांकन के बाद कुछ उत्तर पुस्तिकाओं का परीक्षण अंकेक्षकों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाना माना जा रहा है। इस व्यवस्था के कारण परीक्षकों ने मूल्यांकन में गंभीरता बरती।
स्क्रूटनी के लिए सबसे कम आवेदन बरेली कार्यालय में
UP Board Scrutiny 2026 स्कूटनी के लिए सबसे ज्यादा आवेदन प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में आए है, जबकि सबसे कम बरेली क्षेत्रीय कार्यालय को मिले हैं। पिछले वर्ष भी यही स्थिति थी। बोर्ड सचिव ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों ने आवेदन किए हैं, उनके अनुक्रमांक की संबंधित विषय की उत्तर पुस्तिकाओं पर प्रदान किए अंकों की पुनर्गणना कराई जाएगी।
स्क्रूटनी का परिणाम अलग से जारी होगा
UP Board Scrutiny 2026बोर्ड सचिव के अनुसार त्रुटि होने पर उसे संशोधित करते हुए स्क्रूटनी का परिणाम अलग से जारी किया जाएगा। जिन उत्तर पुस्तिकाओं में त्रुटि मिलेगी, उसे जांचने वाले कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ऐसे परीक्षकों को डिबार करने पर भी निर्णय लिया जा सकता है।
क्षेत्रीय कार्यालयवार मिले आवेदन
क्षेत्रीय कार्यालय हाईस्कूल इंटरमीडिएट योग
मेरठ 815 3778 4593
बरेली 464 1823 2288
प्रयागराज 1894 8631 10525
वाराणसी 790 4238 5028
गोरखपुर 486 2700 3186
संपूर्ण योग 4450 21170 25620