34 विद्यालयों का होगा विलय, 17 होंगे बंद

34 विद्यालयों का होगा विलय, 17 होंगे बंद
करीब दो किलोमीटर दूर पैदल चलकर बच्चे जाएंगे स्कूल
श्रावस्ती। कम छात्र संख्या वाले 34 परिषदीय विद्यालयों का विलय कराने की योजना है। इसके बाद 17 विद्यालय बंद किए जाएंगे। यहां पढ़ने वाले बच्चों को नजदीकी विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। इसके बाद बच्चों को दो किलोमीटर पैदल चल कर स्कूल पहुंचना पड़ेगा।

बेसिक शिक्षा विभाग कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का विलय कराने की तैयारी में है। इनमें पढ़ने वाले बच्चों का समायोजन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में किया जाएगा। इसके साथ ही यहां तैनात शिक्षक, प्रधान व सहायक शिक्षक समेत शिक्षामित्रों का भी समायोजन होगा।
इसके बाद जहां छात्र-छात्राओं को 200 मीटर से लेकर दो किलोमीटर तक पैदल चल कर स्कूल पहुंचना पड़ेगा। वहीं शिक्षामित्रों को भी दूसरे विद्यालय में जाना होगा।
विद्यालयों की पेयरिंग होने से बच्चे ड्रॉप आउट होंगे। आरटीई के अनुसार एक किलोमीटर के दायरे में विद्यालय खोले गए हैं। विद्यालयों का विलय होने से बच्चों को एक किलोमीटर से अधिक जाना पड़ेगा। शिक्षक-छात्र अनुपात बिगड़ेगा। छात्रहित में विलय अनुचित है। संदीप मिश्रा, जिला प्रवक्ता प्राथमिक शिक्षक संघ