बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान


यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान

यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान पेंशन प्रणाली को और सुलभ बनाने के लिए पीएफआरडीए व एनपीसीआई में करार

नई दिल्ली। भारत में डिजिटल क्रांति अब सिर्फ भुगतान तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के रास्ते भी आसान बना रही है। आने वाले समय में आपको यूपीआई के जरिये बस एक क्लिक में एनपीएस खाता भी खोलने की सुविधा मिलेगी।

पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिलकर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को और अधिक सुलभ बनाने की पहल की है। इसके तहत एनपीएस भीम इंटरफेस के जरिये एनपीएस खाता खोल सकेंगे। यह प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी, जितना मोबाइल फोन से भुगतान।

एनपीएस खाता खोलने के लिए अभी तक कागजी प्रक्रिया, दस्तावेज, सत्यापन और समय की जरूरत होती थी, अब यह पूरा काम कुछ सेकंड में संभव होगा। एनपीएस भीम के जरिये एक क्लिक पर एनपीएस खाता खोलने की सुविधा न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण भारत के लिए भी गेमचेंजर साबित हो सकती है। इसके साथ ही, एनपीएस धारकों के लिए पेंशन की राहत काफी आसान हो जाएगी।

वित्तीय समावेशन को नई ऊंचाई

यूपीआई के जरिये एनपीएस खाता खोलने की पहल वित्तीय समावेशन को एक नई ऊंचाई देगी, जहां हर व्यक्ति अपने भविष्य की योजना खुद बना सकेगा। – एस रमन, चेयरमैन, पीएफआरडीए

सुविधा अगले महीने से… पीएफआरडीए के चेयरमैन एस रमन ने अमर उजाला बोनस से विशेष बातचीत में बताया, जिस तरह फिनटेक एप्स ने म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश को सरल बनाया है, उसी तरह अब एनपीएस को भी आम आदमी तक पहुंचाना लक्ष्य है। अगले एक महीने में यह सुविधा शुरू हो जाएगी, जिससे देश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी बिना किसी झंझट के रिटायरमेंट प्लानिंग की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे।

आसान होगी खाता खोलने की प्रक्रिया

पीएफआरडीए प्रमुख ने बताया, भीम एप के जरिये एनपीएस खाता खोलने की प्रक्रिया बेहद सहज है। जैसे ही आप एनपीएस भीम पर लॉग इन करेंगे, आपको एनपीएस खाता खोलने का विकल्प मिलेगा।

 * कुछ बुनियादी जानकारी-जैसे जन्म तिथि, पैन एवं मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपका एनपीएस खाता खुल जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल, तेज और सुरक्षित होगी।

 * यूपीआई के जरिये एनपीएस खाता खोलने की सुविधा से सबसे बड़ा बदलाव यह आएगा कि निवेश की बाधाएं लगभग समाप्त हो जाएंगी। अब न तो लंबी प्रक्रिया का डर होगा और न ही किसी मध्यस्थ पर निर्भरता।

वितरण के लिए बीएसई स्टार से करार

पीएफआरडीए ने एनपीएस के वितरण के लिए बीएसई स्टार से भी हाथ मिलाया है। बीएसई स्टार एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां वितरक और निवेशक म्यूचुअल फंड की खरीद, बिक्री और ट्रांजेक्शन आसानी से कर सकते हैं।

 * अब एनपीएस बीएसई स्टार पर एनपीएस में निवेश की भी सुविधा मिलेगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button