बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की मौज, लंबे इंतजार के बाद DA में बढ़ोतरी; जानें आपके पे-लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी


DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की मौज, लंबे इंतजार के बाद DA में बढ़ोतरी; जानें आपके पे-लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी

DA Hike Latest Updates: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

अब DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इसका सीधा फायदा लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।


महंगाई भत्ता यानी DA (Dearness Allowance) कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का एक हिस्सा होता है, जो बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है। यह हर 6 महीने में संशोधित किया जाता है और इसकी गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index -AICPI) के आधार पर होती है।

2% DA बढ़ने से सैलरी पर क्या असर?

DA सीधे आपकी बेसिक पे (Basic Pay) पर लागू होता है, यानी 2% की बढ़ोतरी का मतलब है कि आपकी बेसिक सैलरी का 2% अतिरिक्त हर महीने मिलेगा।

नीचे आसान उदाहरण से समझें

लेवल-1 कर्मचारी (बेसिक पे ₹18,000)

पहले DA (58%) = ₹10,440

नया DA (60%) = ₹10,800

मासिक बढ़ोतरी = ₹360

लेवल-4 कर्मचारी (Basic Pay ₹25,500)

पहले DA = ₹14,790

नया DA = ₹15,300

मासिक बढ़ोतरी = ₹510

लेवल-7 कर्मचारी (Basic Pay ₹44,900)

पहले DA = ₹26,042

नया DA = ₹26,940

मासिक बढ़ोतरी ≈ ₹898

लेवल-10 कर्मचारी (Basic Pay ₹56,100)

पहले DA = ₹32,538

नया DA = ₹33,660

मासिक बढ़ोतरी =₹1,122

यानी जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी होगी, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा।लेवलबेसिक पेकरंट सैलरीसैलरी विद 2% हाइकअंतरLevel 1₹18,000₹28,440₹28,800₹360Level 2₹19,900₹31,442₹31,840₹398Level 3₹21,700₹34,286₹34,720₹434Level 4₹25,500₹40,290₹40,800₹510Level 5₹29,200₹46,136₹46,720₹584Level 6₹35,400₹55,932₹56,640₹708Level 7₹44,900₹70,942₹71,840₹898Level 8₹47,600₹75,208₹76,160₹952Level 9₹53,100₹83,898₹84,960₹1,062Level 10₹56,100₹88,638₹89,760₹1,122Level 11₹67,700₹1,06,966₹1,08,320₹1,354Level 12₹78,800₹1,24,504₹1,26,080₹1,576Level 13₹1,23,100₹1,94,498₹1,96,960₹2,462Level 13A₹1,31,100₹2,07,138₹2,09,760₹2,622Level 14₹1,44,200₹2,27,836₹2,30,720₹2,884Level 15₹1,82,200₹2,87,876₹2,91,520₹3,644Level 16₹2,05,400₹3,24,532₹3,28,640₹4,108Level 17₹2,25,000₹3,55,500₹3,60,000₹4,500Level 18₹2,50,000₹3,95,000₹4,00,000₹5,000

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

इस DA बढ़ोतरी से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा, जिसमें रक्षा कर्मी और रेलवे कर्मचारी भी शामिल हैं।

DA कैलकुलेशन में क्या बदलाव?

सरकार के अनुसार DA को सैलरी का अलग हिस्सा ही माना जाएगा। 50 पैसे से ऊपर की राशि को अगले रुपये में राउंड ऑफ किया जाएगा। बेसिक पे (Basic Pay) वही होगा, जो 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स (Pay Matrix) के अनुसार (कोई अन्य भत्ता शामिल नहीं होगा) है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button