UPTET/CTET

यूपी में शिक्षक भर्ती की बड़ी तैयारी, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर


यूपी में शिक्षक भर्ती की बड़ी तैयारी, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

यूपी में शिक्षक भर्ती की बड़ी तैयारी, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

यूपी में शिक्षक भर्ती की बड़ी तैयारी, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडरTeachers Vacancyलखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा वर्ष 2026 के पूर्वार्द्ध में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके तहत सहायक आचार्य, प्रवक्ता (PGT), सहायक अध्यापक (TGT) और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की प्रस्तावित तिथियों की घोषणा की गई है।2026 में आयोजित होने वाली प्रमुख शिक्षक परीक्षाएंजारी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी—सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या–51)

 प्रस्तावित परीक्षा तिथि: 18 एवं 19 अप्रैल 2026प्रवक्ता (PGT) (विज्ञापन संख्या–02/2022)

 प्रस्तावित परीक्षा तिथि: 9 एवं 10 मई 2026सहायक अध्यापक (TGT) (विज्ञापन संख्या–01/2022)

 प्रस्तावित परीक्षा तिथि: 3 एवं 4 जून 2026उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026

 प्रस्तावित परीक्षा तिथि: 2, 3 एवं 4 जुलाई 2026अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारीआयोग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में 16 व 17 अप्रैल 2025 को आयोजित सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या–51) की परीक्षा को निरस्त किया गया था। अब यह परीक्षा कड़े सुरक्षा मानकों, पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ पुनः आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र, पाली, प्रवेश पत्र एवं अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी समय से आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।UPTET 2026 के लिए अलग से अधिसूचनाउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे, जिसकी सूचना पृथक से प्रकाशित की जाएगी।युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसरसरकार का कहना है कि यह परीक्षा कैलेंडर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को गति देने और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है। परीक्षा तिथियां घोषित होने से लाखों अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी की स्पष्ट योजना बनाने में मदद मिलेगी।

Teachers Vacancy


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button