बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

69000 शिक्षक भर्ती : नियुक्ति की मांग अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षा निदेशालय 69000 teachers Vacancy


69000 शिक्षक भर्ती : नियुक्ति की मांग अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षा निदेशालय

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। बेसिक शिक्षा निदेशक से मिले आश्वासन के बाद भी असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने धरना जारी रखा। बाद में पुलिस ने धरना दे रहे अभ्यर्थियों को बस में बैठाकर इको गार्डन पहुंचाया।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने 19 मार्च को होने वाली सुनवाई में प्रदेश सरकार की तरफ से प्रभावी पैरवी की मांग की। अभ्यर्थियों की तरफ से धनंजय गुप्ता ने कहा कि सरकार खुद ही जाकर नई डेट ले आती है। ऐसे में उन्हें अधिकारियों पर भरोसा नहीं है।

धरने में राज बहादुर, हसीन, अनुज गुप्ता, बृजेश सिंह, श्यामलता सिंह शामिल थे। वहीं पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा की बैठक में अभ्यर्थियों ने फिर याची लाभ देने की मांग उठाई। शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ ही 29334 गणित-विज्ञान भर्ती के अभ्यर्थी भी सोमवार को धरना देने पहुंचे।

इम्तियाज आकाश :
69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के 6800 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद अभ्यर्थी लगातार नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button