बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध TET


2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध TET

2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को आजाद पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष हुई बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता का विरोध किया। अध्यक्षता कर रहे संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण उच्च अधिकारियों से मिलकर अति शीघ्र कराया जाएगा।

 सरकार को संसद में अधिसूचना पारित कराकर तत्काल 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करना चाहिए। बैठक में प्रांतीय महामंत्री दिनेश कुमार वर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लालमणि पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमलता गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button