Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

UPPSC PCS 2021 प्री परीक्षा में इन प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, व्यवहारिकता से जोड़ें गये परंपरागत विषय।


UPPSC PCS 2021 प्री परीक्षा में इन प्रश्नों अभ्यर्थियों को उलझाया, व्यवहारिकता से जोड़ें गये परंपरागत विषय।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग uppsc की PCS, ACF, RFO 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर परंपरा से हटकर बनाया गया । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में परंपरागत विषयों के प्रश्नों का जवाब व्यावहारिकता से जोड़कर पूछा। इसका जवाब देना अभ्यर्थियों के लिए कठिन था पेपर में संवैधानिक विषयो के साथ महामारी से जुड़े प्रश्न आए। इसमें उसका जवाब अभ्यथियों ने आसानी से दे दिया।

जबकि कई प्रश्नों में काफी देर तक फंसे रहे अभ्यर्थी विवेक कुमार बताते हैं कि पेपर अपेक्षा से अधिक कठिन था। प्रश्न परंपरा से हटकर पूछे गए इसमें उत्तर प्रदेश के राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यों का विस्तार किसके द्वारा किया जाता है? राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य को कैसे हटाया जा सकता है? संविधान सभा में बहस के दौरान किसने कहा था क्या आप मुझे एक भी देश दिखा सकते हैं जहां पृथक मताधिकार हो? अंग्रेज जा चुके हैं किंतु शरारत छोड़ गए हैं? जैसे प्रश्न शामिल हैं।

अभ्यर्थी सौम्या गुप्ता बताती हैं कि दोनों पालियों के पेपर स्तरीय रहे। इतिहास के साथ समसामयिक गतिविधियों पर आधारित प्रश्न पूछे गए बताया कि महामारी की दूसरी लहर के समय किस संस्थान में नाइट्रोजन जनरेट को ऑक्सीजन जनरेट पर बदलने का काम किया था?

उत्तर प्रदेश स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटक पर्यटन स्थल यात्रा योजना 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक यात्रा के लिए किन व्यक्तियों के लिए आरंभ किया है ? जैसे प्रश्न अप्रत्याशित लगे अभ्यर्थी रोहित कुमार कहते हैं कि सुगम्य भारत अभियान किससे संबंधित है? सिविल सेवा में सुधार हेतु पीसी होता समिति का गठन किस वर्ष किया गया था? हम की भावना सांस्कृतिक विविधता क्षेत्र आत्मनिर्भरता में से क्या ग्रामीण समुदाय का तत्व नहीं है? कापा कपड़ा किससे बनता है? सरस आजीविका मेला 2021 का आयोजन किस शहर में किया गया था जैसे प्रश्नों का जवाब देना कठिन था।

यह प्रश्न भी रहे खास

किस माह इंडियन क्लाइमेट चेंज नॉलेज पोर्टल 2020 का शुभारंभ किया गया?

आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती किस जिले में मनाई गई?

कौन सी संस्था थोक मूल्य सूचकांक जारी करती है ?

उत्तर प्रदेश के बजट में किस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को टेबलेट देने की घोषणा की गई है?

कौन सा अनुच्छेद आकस्मिक निधि से संबंधित है?

विश्व कौशल दिवस 2021 का विषय क्या है?


किस आयोग की सिफारिश पर अंतरराष्ट्रीय परिषद की स्थापना की गई?

प्रधानमंत्री वाणी योजना का संबंध किससे है?

◆ द क्लास इज टीकिंग किस दिवस से संबंधित है?

उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण स्थित करण और कल्याण विधेयक 2021 का क्या लक्ष्य है?

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2021 की पात्रता का मानक क्या है ?

किस महिला को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रथम महिला ट्रेजरी सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया?


Exit mobile version