बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

लखनऊ के बीएसए डायट के उप प्राचार्य


लखनऊ के बीएसए डायट के उप प्राचार्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह ‘क’ में नव प्रोन्नत अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। शिवेन्द्र कुमार सिंह को कानपुर मंडल और संतोष कुमार देव पांडेय को झांसी मंडल का एडी बेसिक बनाया गया है। संतोष अभी तक बाराबंकी के बीएसए पद पर तैनात थे।

लखनऊ के बीएसए राम प्रवेश को प्रोन्नति के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के उप प्राचार्य बनाए गए हैं। ऐसे ही हरदोई के बीएसए को डायट मैनपुरी, पीलीभीत के बीएसए अमित कुमार को डायट कन्नौज और गोरखपुर के बीएसए रमेन्द्र कुमार सिंह डायट हरदोई का उप प्राचार्य बनाया गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button