शिक्षक दिवस पर लखनऊ में शिक्षिका प्रीति को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
शिक्षक दिवस पर लखनऊ में शिक्षिका प्रीति को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
State teachers award on Teachers Day
आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel Link– Whatsapp चैनल Join करें।
हसनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए अमरोहा जिले से प्रीति चौधरी को चुना गया है। लखनऊ में शिक्षक दिवस पर पर होने वाले कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। प्रीति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर में गणित विषय पढ़ाती हैं।
वह एक अच्छी कवयित्री भी हैं।
शिक्षिका प्रीति ने बताया कि प्रदेश के राजकीय एवं असहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने के संबंध में राज्य चयन समिति के निर्देश पर मंडलीय समिति द्वारा साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार व प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसके बाद राज्य चयन समिति द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की राज्यपाल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। मंगलवार को शासन स्तर पर से जारी शिक्षकों की सूची में उनका नाम शामिल है।

State teachers award on Teachers Day
प्रीति मूल रूप से मेरठ की रहने वाली हैं और वह पिछले 15 साल से गजरौला स्थित आवास पर रहती हैं।
इससे पहले वह राज्य स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी में गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर लखनऊ में सम्मानित हो चुकी हैं। अमर उजाला के हिंदी है हम अभियान में प्रतिभाग करने पर बेहतर वीडियो चयनित होने पर भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें मुरादाबाद मंडलीय गजेटियर लेखन पार्ट-2 द्वारा मंडल मुरादाबाद के लेखन में उत्कृष्ट सहयोग करने पर सम्मानित किया जा चुका है।