UP Board & CBSE Board News

यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल को खत्म हो जाएगी कॉपियों की जांच; जानिए किस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट


यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल को खत्म हो जाएगी कॉपियों की जांच; जानिए किस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

UP board 10th 12th result 2026: यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब छात्रों और उनके परिवारों की नजर सिर्फ रिजल्ट पर टिकी है. परीक्षा का तनाव भरा समय गुजर चुका है. अब इंतजार का दौर चल रहा है.

इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चली थीं. परीक्षा खत्म हुए कुछ दिन हो चुके हैं. ऐसे में हर छात्र के मन में यही सवाल है कि आखिर रिजल्ट कब आएगा.


फिलहाल कॉपियों की जांच का काम तेजी से चल रहा है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 18 मार्च 2026 से ही मूल्यांकन शुरू कर दिया है. इसके लिए पूरे राज्य में 200 से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं. हजारों शिक्षक लगातार कॉपियां चेक कर रहे हैं. बोर्ड की कोशिश है कि यह काम तय समय पर पूरा हो जाए. इससे छात्रों को जल्द परिणाम मिल सके.

1 अप्रैल कॉपियों की जांच हो जाएगी पूरी

बोर्ड का टारगेट है कि 1 अप्रैल 2026 तक कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाए. हालांकि बीच में 21 मार्च और 26 मार्च को छुट्टी के कारण काम नहीं होगा. इसके बावजूद तैयारी पूरी है कि काम समय पर खत्म हो. जैसे ही मूल्यांकन पूरा होगा. रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसमें डेटा तैयार करना, टॉपर्स की सूची बनाना और वेबसाइट पर अपलोड करना शामिल होता है.

अगर पिछले साल के ट्रेंड को देखें. तो 2024 में कॉपियों की जांच 31 मार्च तक पूरी हुई थी. इसके करीब 20 दिन बाद रिजल्ट घोषित किया गया था. इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भी रिजल्ट 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच आ सकता है. हालांकि अंतिम तारीख बोर्ड ही तय करेगा. इसलिए छात्रों को आधिकारिक अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से देख सकेंगे. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट  upresults.nic.inपर जाना होगा. वहां अपनी क्लास चुनकर रोल नंबर और कैप्चा भरना होगा. सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं. रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है. इसलिए थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है.


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button