बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

गर्मी बढ़ने पर बीएसए बदल सकेंगे स्कूलों का समय, कुछ जिलों में मौसम में तल्खी से स्कूलों का समय बदला गया


गर्मी बढ़ने पर बीएसए बदल सकेंगे स्कूलों का समय, कुछ जिलों में मौसम में तल्खी से स्कूलों का समय बदला गया time of school

लखनऊ, । बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गर्मी अधिक बढ़ने पर जिलों में प्राथमिक स्कूलों के समय में बदलाव कर सकेंगे। शासन ने इसके लिए उन्हें अधिकृत कर दिया है। जालौन, हमीरपुर, औरैया, चंदौली व जौनपुर के बीएसए ने इसका अनुपालन करते हुए अपने जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है।बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने जिलों को भेजे निर्देश में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लू के प्रकोप से बचाव एवं राहत के उपाय करने के संबंध में राहत आयुक्त एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के आधार पर गर्मी से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसमें ही स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के भी निर्देश हैं। अभी स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। ऐसे में छुट्टी के बाद भरी दोपहरियां स्कूलों से घर जाने में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।पिछले एक सप्ताह से पड़ रही चिलचिलाती धूप एवं 40-42 डिग्री को पार करते तापमान की वजह से स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर हो रहे दुष्प्रभाव कोदेखते हुए अभिभावकों से लेकर शिक्षक संगठनों की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव किए जाने की मांगे लगातार की जा रही थी। कुछ शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल तक को पत्र लिखकर स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने की मांग की थी। ऐसे में कुछ जिलों से इस दिशा में कदम भी उठाए गए हैं, जबकि कुछ जिलों के बीएसए ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी करने का आश्वासन अभिभावकों व शिक्षक संगठनों को दिया है।कुछ जिलों में मौसम में तल्खी से स्कूलों का समय बदला गयासुबह 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे स्कूलचंदौली, प्रतापगढ़, संतकबीर नगर व जौनपुर जिले में कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों का समय 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया गया है। बुंदेलखंड के जालौन व हमीरपुर में सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक का निर्धारित किया है। औरैया में सुबह सात से 12 बजे तक किया गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button