बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

जनगणना ड्यूटी से प्रधानाध्यापकों को मुक्त करने को लिखा पत्र Census of India


जनगणना ड्यूटी से प्रधानाध्यापकों को मुक्त करने को लिखा पत्र

रेली। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की बड़ी संख्या में जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में नामित सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में ड्यूटी लगने से कई स्कूल शिक्षकविहीन हो गए हैं।

ऐसे में शिक्षण कार्य बाधित होने के साथ ही विद्यालयों पर ताला लटक रहा है। इसे देखते हुए बीएसए डॉ. विनीता ने जिला जनगणना अधिकारी (एडीएम वित्त एवं राजस्व) को पत्र लिखकर परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों को जनगणना कार्य से मुक्त करने को कहा है। बीएसए अपने पत्र में कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों की डयूटी जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं गणना के लिए लगाई गई है।


इसमें कुछ विद्यालयों के सभी कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है। इसके चलते कई जगह विद्यालय बंद हो गए है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिक्षण कार्य के साथ ही विभागीय योजनाएं जैसे स्कूल चलो अभियान के तहत नवीन पंजीकरण, एमडीएम वितरण आदि काम किए जाते हैं। ऐसी स्थिति में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन सफलतापूर्वक नहीं हो पाएंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button