Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

TGT-PGT 2021 // विद्यालय आवंटन में हुई चूक, सुधारी गयी


TGT-PGT 2021 // विद्यालय आवंटन में हुई चूक, सुधारी गयी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) व प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) 2021 भर्ती परीक्षा में चयनितों को जल्दबाजी में विद्यालय आवंटित कर दिया। लेकिन कुछ चयनितों को ऐसा विद्यालय आवंटित कर दिया, जिसमें आवंटित विद्यालय में जिले का उल्लेख नहीं था। अभ्यर्थी अत्यंत परेशान हो गए कि वे विद्यालय कहां और कैसे ढूंढे?

चयन बोर्ड ने बैठक कर इस गलती को तुरंत सुधारने का निर्णय लिया। बोर्ड ने परीक्षा नियंत्रक/उप सचिव नवल किशोर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जनपद का नाम अंकित करते हुए संस्था आवंटन किया गया है। चयनितों के विद्यालय आवंटन की सूची माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित हो गई है।


Exit mobile version