बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग
14 अप्रैल 2026 को देशभर में सरकारी अवकाश घोषित, देखें केंद्र सरकार का आदेश
14 अप्रैल 2026 को देशभर में सरकारी अवकाश घोषित, देखें केंद्र सरकार का आदेश
Dr Ambedkar Jayanti
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशभर में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।.

Dr Ambedkar Jayanti
जारी कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) के अनुसार, यह अवकाश सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लागू रहेगा। सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया है कि इस निर्णय की जानकारी संबंधित सभी इकाइयों तक पहुंचाई जाए।
यह अवकाश सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से घोषित किया गया है।

14 अप्रैल 2026 को देशभर में सरकारी अवकाश घोषित, देखें केंद्र सरकार का आदेश