बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

अब इन स्कूलों में नहीं होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, जानें कहां मिलेगी पूरी लिस्ट? UP Board exam center list


अब इन स्कूलों में नहीं होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, जानें कहां मिलेगी पूरी लिस्ट?

UP बोर्ड 2026 परीक्षा की तैयारियों के बीच परिषद ने नकल में संलिप्त या परीक्षा की शुचिता भंग करने वाले स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रदेशभर के 615 से अधिक ऐसे विद्यालयों को आगामी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र सूची से बाहर किया गया है.

बोर्ड का मानना है कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए कठोर कदम जरूरी हैं. इसलिए इन स्कूलों की विस्तृत सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनकी पुन: चयन की संभावना ही न रहे.


नकल में पकड़े गए विद्यालय केंद्र सूची से बाहर

पिछले तीन वर्षों- 2023, 2024 और 2025 में जिन स्कूलों में मोबाइल टीम, जिला प्रशासन, STF या शिक्षा विभाग की टीमों ने सामूहिक नकल पकड़ी थी, उन्हें आगामी परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया जाएगा. इनमें से कई स्कूलों में नकल की पुष्टि के बाद पुन: परीक्षा भी करानी पड़ी थी. परिषद ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी विद्यालयों की सूची अलग से वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी.

डिबार स्कूल भी नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

वे स्कूल जिन्हें परीक्षा समिति या शासन द्वारा पहले ही डिबार किया जा चुका है, उन्हें भी केंद्र सूची से पूरी तरह बाहर रखा जाएगा. इसमें लगभग 250 ऐसे विद्यालय हैं, जहां आंसरशीट परीक्षा केंद्र से बाहर लिखते हुए पकड़ी गई थीं. बोर्ड का तर्क है कि ऐसे स्कूल परीक्षा की पवित्रता को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जा सकता.

मान्यता खत्म वाले स्कूलों पर भी कार्रवाई

बोर्ड सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर उन स्कूलों की सूची भी तैयार की गई है जिनके विरुद्ध मान्यता खत्म करने की कार्रवाई जारी है. ऐसे विद्यालयों की संख्या करीब 375 है. इनमें वे स्कूल भी शामिल हैं जिनकी मान्यता संबंधी याचिका अभी कोर्ट में लंबित है.

ऑनलाइन सिस्टम से तय होंगे नए परीक्षा केंद्र

इस बार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. बोर्ड का उद्देश्य किसी भी तरह के बाहरी दबाव या हस्तक्षेप को समाप्त करना है. वेबसाइट पर अपलोड की जा रही ‘अयोग्य स्कूलों की सूची’ के आधार पर ही अंतिम केंद्र तय होंगे.

कहां मिलेगी पूरी लिस्ट?

UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी डिबार, नकल में पकड़े गए और मान्यता-रहित होने की कार्रवाई वाले विद्यालयों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराई जाएगी. अभ्यर्थी और स्कूल प्रशासक वहां से पूरी जानकारी देख सकेंगे.


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button