बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू, 16 मार्च से शुरू होगी चयन प्रक्रिया


पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू, 16 मार्च से शुरू होगी चयन प्रक्रिया

सीतापुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय (PM SHRI Kendriya Vidyalaya) सीतापुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक एवं संविदा आधारित शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु वॉक-इन इंटरव्यू (Walk-in Interview) आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यालय प्रशासन ने योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर साक्षात्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस इंटरव्यू के माध्यम से विभिन्न विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल तैयार किया जाएगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जा सके।

किन पदों के लिए होगा इंटरव्यू

विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्न पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे—

  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) – अंग्रेजी, हिंदी
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) – अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान
  • ATL (अटल लैब) इंस्ट्रक्टर
  • PGT – रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
  • TGT – गणित
  • कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
  • PGT – अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान
  • प्राथमिक शिक्षक (PRT)
  • विशेष शिक्षक
  • शैक्षिक परामर्शदाता (Counsellor)
  • नर्स / डॉक्टर
  • कला एवं शिल्प प्रशिक्षक
  • संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षक
  • योग शिक्षक

इंटरव्यू की तिथियां

विद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इंटरव्यू निम्न तिथियों पर आयोजित होंगे—

  • 16 मार्च 2026 (सोमवार) – PGT (अंग्रेजी, हिंदी), TGT (अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान), ATL इंस्ट्रक्टर
  • 18 मार्च 2026 (बुधवार) – PGT (रसायन, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान), TGT गणित, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
  • 19 मार्च 2026 (गुरुवार) – PGT (अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान), प्राथमिक शिक्षक
  • 23 मार्च 2026 (सोमवार) – विशेष शिक्षक, काउंसलर, नर्स/डॉक्टर, कला-शिल्प, संगीत-नृत्य प्रशिक्षक, योग शिक्षक

पंजीकरण का समय

साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक विद्यालय परिसर में पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

जरूरी निर्देश

  • सभी उम्मीदवारों को विद्यालय की वेबसाइट से आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर भरकर लाना होगा।
  • साथ में सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियां और मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।
  • इंटरव्यू में आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाने की क्षमता होना आवश्यक है।
  • आवेदकों की संख्या अधिक होने पर लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।

अधिक जानकारी कहां मिलेगी

पदों की योग्यता, मानदेय तथा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://sitapur.kvs.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button