UP Board & CBSE Board News

माध्यमिक शिक्षकों को भी मानव सम्पदा पोर्टल से ऑनलाइन छुट्टी


माध्यमिक शिक्षकों को भी मानव सम्पदा पोर्टल से ऑनलाइन छुट्टी

लखनऊ:- माध्यमिक स्तर के स्कूलों में भी अब शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से ही छुट्टी ले सकेंगे। मानव संपदा पोर्टल से छुट्टी लेने की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने माध्यमिक शिक्षा का कार्यभार संभालते ही एक महीने के अंदर इस प्रक्रिया को लागू करने के आदेश दिए हैं।

इस निर्णय से राजकीय व एडेड स्कूलों के लगभग 90 हजार शिक्षकों को लाभ होगा। इसके लागू होने के बाद शिक्षकों की तैनाती, छुट्टियों, तबादले, इंक्रीमेंट आदि सभी जानकारियां एक जगह होंगी। इस पोर्टल पर कर्मचारी या शिक्षक की सर्विस बुक भी होगी। मानव संपदा पोर्टल सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में लागू कर दिया है।

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!     https://chat.whatsapp.com/DGPSOlDwqoYEGOxZh8dlPc  टेलीग्राम:https://t.me/nipunbharat

Related Articles

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button