Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

बेसिक शिक्षा विभाग // मण्डल के 2 हजार से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों का रुकेगा वेतन


बेसिक शिक्षा विभाग // मण्डल के 2 हजार से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों का रुकेगा वेतन

बांदा-चित्रकूटधाम: मंडल में तैनात शिक्षक व कर्मचारियों ने कई बार चेतावनी के बावजूद अपने शैक्षिक अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं कराए हैं। इससे खफा बेसिक शिक्षा निदेशालय ने इसे आदेशों की अवहेलना मानते हुए लापरवाह शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। मण्डल के चारों जनपदों में ऐसे करीब 2000 से अधिक शिक्षक और कर्मचारी है।

शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सभी शिक्षक अनुदेशक शिक्षा मित्र व कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर अपने शैक्षिक अभिलेख अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन करके शिक्षकों को खुद अपने अभिलेख सम्मिलित (अपलोड) करने हैं। दो सितंबर 2019 से यह क्रम चल रहा है। लगातार चेतावनी वापसी की जा रही है पर अभी तक मंडल में करीब 16 हजार शिक्षक व कर्मचारी में से 20 फीसद ने ही अपने अभिलेख अपलोड किए हैं। अब सरकार इसे लेकर सख्त हो गई है। अपर परियोजना निदेशक रोहित त्रिपाठी ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ऐसे शिक्षक कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 20 फीसद से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों ने अभी तक अपने सभी शैक्षिक अभिलेख अपलोड नहीं किए हैं जबकि मानव संपदा पोर्टल पर खुद लॉगिन करते हुए यह कार्य आसानी से किया जा सकता है।

आदेशों का अनुपालन ना किया जाना शासन के आदेशों की अवहेलना तथा कर्मियों का आचरण संदेहास्पद प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षक व कर्मियों ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व B.Ed की मार्कशीट तथा हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, B.Ed व बीटीसी के प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया है उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। वह अपने शैक्षिक अभिलेख मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। तभी उनका वेतन निकाला जाएगा।

मंडल में शैक्षिक अभिलेख अपलोड करने की प्रगति की स्थिति
जनपद – शिक्षक – कर्मचारी – अनुदेशक – शिक्षा मित्र- प्रगति%

बांदा: मानव संपदा में अपने शैक्षिक अभिलेख पोर्टल पर अपलोड न करने वाले शिक्षक व कर्मचारी कहीं फर्जी डिग्री वाले तो नहीं है। इसकी भी चर्चाएं खूब हो रही है पोर्टल में शैक्षिक अभिलेख अपलोड कराने का सरकार का मकसद ही यही है फिलहाल जल्द ही इन शिक्षकों व कर्मचारियों का पूरा कच्चा चिट्ठा सामने आएगा।

हमीरपुर- 1393 – 1417 – 333 – 868 – 64%
महोबा- 1162- 1539 – 203 – 745 – 62%
बाँदा – 2271 – 2521 – 643 – 1812 – 66%
चित्रकूट – 1502 – 2410 – 288 – 1362 – 65%

मानव संपदा पोर्टल पर शैक्षिक अभिलेख अपलोड किया जाना अनिवार्य है। जिन शिक्षकों और कर्मचारियों ने अनुपालन नहीं किया है उनका वेतन रोक दिया जाएगा।

– रामपाल सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी


Exit mobile version