ख़बरों की ख़बर

डबल सिलिंडर होने पर गैस बुकिंग 35 दिन बाद


डबल सिलिंडर होने पर गैस बुकिंग 35 दिन बाद

लखनऊ। गैस किल्लत की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं की समस्याएं आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। अब दो सिलिंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन बाद गैस बुकिंग करा सकेंगे। उज्ज्वला कनेक्शन धारक 45 दिन बाद सिलिंडर बुक करा सकेंगे। एक सिलिंडर वाले 25 दिन बाद सिलिंडर बुक करा सकेंगे। नए नियम शहरी, ग्रामीण और दुर्गम सभी क्षेत्रों में लागू होंगे। अब तय समय सीमा से पहले बुकिंग करने पर सिस्टम द्वारा बुकिंग स्वतः ब्लॉक कर दी जाएगी।

5 किलो घरेलू सिलिंडर के लिए शहरी क्षेत्र में नौ दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है। 10 किलो कंपोजिट सिलिंडर के लिए शहरी क्षेत्र में 18 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 32 दिन का अंतराल तय किया गया है। 


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button