Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाएं विद्यालय में मनाएंगी रानी की जयंती, सुनाएंगी उनकी गौरव गाथा


परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाएं विद्यालय में मनाएंगी रानी की जयंती, सुनाएंगी उनकी गौरव गाथा

झांसी: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस को लेकर हर वर्ग उत्साहित है सभी विद्यालय रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भव्यता से मनाने की तैयारी में है असली विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाएं का कहना है कि रानी ने अपने पराक्रम और बलिदान के जरिए पूरी दुनिया में भारत की नारी शक्ति का मान बढ़ाया था देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का दीप उन्होंने झांसी की धरती से प्रज्वलित किया था छात्र-छात्राएं रानी के राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लें इसके लिए 19 नवंबर 2021 को सभी परिषदीय विद्यालयों में वीरांगना का जन्मदिन मनाया जाएगा और बच्चों को उनकी गौरव गाथा सुनाई जाएगी इसके अलावा घर में भी दीप जलाकर रानी के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट किया जाएगा देश की नारी शक्ति की पहली पहचान वीरांगना लक्ष्मीबाई हैं उनका जन्मदिन सभी शिक्षिकाएं विद्यालयों व अपने घरों में भव्यता के साथ मनाएंगे।

प्रतिमा कुशवाहा अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ- विद्यालयों में बच्चों को रानी की गौरव गाथा बताई जाएगी ताकि उनसे राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लें इसके अलावा जन्मोत्सव पर घर-घर दीप जलाए जाएंगे।

संगीता सिंह उपाध्यक्ष महिला शिक्षक संघ-रानी लक्ष्मीबाई देश की नारी शक्ति की प्रेरणा का पुणे हैं उनका जन्मदिन महिलाओं के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है रानी का जन्मोत्सव स्कूल व घर में धूमधाम से मनाया जाएगा।


Exit mobile version