Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

Rain & Cold Alert // कड़ाके की ठंड के आसार, 06 व 07 जनवरी को बदली-बारिश, मौसम बिगाड़ने को फिर तैयार पश्चिमी विक्षोभ


लखनऊ:- कड़ाके की ठंड बदली और बरसात के लिए तैयार रहिए। 6 जनवरी से मौसम करवट लेगा। दिन में तापमान में गिरावट होगी वही रात का पारा कुछ चढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बदली और बरसात का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं और 7 जनवरी को बदली के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के इस बदलाव का कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का तैयार होना है। इस पश्चिमी विक्षोभ का रूप जम्मू एवं कश्मीर की तरफ है इसका असर उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत पर दिखाई पड़ेगा। मौसम के खराब होने की शुरुआत बुधवार से हो सकती है सोमवार को बदले मौसम ने थोड़ी राहत दी रात का तापमान 1 सप्ताह में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं दिन के तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं आई है अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोहरा और धुंध बरकरार रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। कहीं कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इसके बाद 8 और 9 जनवरी को बरसात की संभावना नही जताई गई है दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा चटक धूप रहेगी।

लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण नए साल से पहले शीतलहर की संभावना नहीं है। इसके अलावा 10 जनवरी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी हालांकि बुधवार से मौसम बदल गया है।


Exit mobile version