सभी राज्यों को स्कूलों की सुरक्षा ऑडिट का आदेश


सभी राज्यों को स्कूलों की सुरक्षा ऑडिट का आदेश

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने झालावाड़ हादसे के बाद सभी स्कूल भवनों की सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए हैं। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और शिक्षा सचिवों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना-2016 के तहत अग्नि सुरक्षा, बिजली, आपातकालीन निकास, प्राथमिक उपचार व भवनों का निरीक्षण करने के निर्देश हैं। सरकार ने कहा है, किसी स्तर पर लापरवाही हुई, तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों को स्कूल सुरक्षा और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देश तत्काल लागू करने को कहा है।


Exit mobile version