UP Board Scrutiny 2026 : बोर्ड काॅपियों के स्क्रूटनी आवेदन की अंतिम तिथि घोषित, छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन ही सुविधा
प्रयागराज। UP Board Scrutiny 2026 माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं के सन्निरीक्षण (स्क्रूटनी) के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।
छात्र-छात्राएं परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
17 मई तक कर सकेंगे आवेदन
UP Board Scrutiny 2026 उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि यूपी बोर्ड ने 17 मई निर्धारित की है। इसके लिए प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए अलग-अलग देय होगा।
स्क्रूटनी की प्रक्रिया जानें
यूपी बोर्ड के उप सचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क कोषागार में जमा कर आनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट एवं चालान की प्रति संलग्न कर निर्धारित तिथि तक क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज में भेजना अनिवार्य होगा।
आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही लिए जाएंगे
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आफलाइन आवेदन, कूरियर या व्यक्तिगत रूप से जमा किए गए प्रपत्र मान्य नहीं होंगे। परिषद ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
स्क्रूटनी के संबंधित दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट पर
UP Board Scrutiny 2026 स्क्रूटनी के संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस निर्णय से उन छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी जो अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं और अपनी उत्तरपुस्तिकाओं में दिए अंक की पुन: जांच कराना चाहते हैं।