बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

मानव संपदा पोर्टल से ही ऑनलाइन होगी डीपीसी


मानव संपदा पोर्टल से ही ऑनलाइन होगी डीपीसी

लखनऊ,  । प्रदेश में कर्मचारियों की प्रोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक अब सिर्फ आनलाइन ही होगी। इसे मानव संपदा पोर्टल के जरिये किया जाएगा।

मुख्य सचिव एसपी गोयल के निर्देश पर नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज ने गुरुवार को सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। एसपी गोयल ने सभी विभागों को जारी आदेश में कहा है कि चयन वर्ष2026-27 में दिसंबर 2026 तक हुई सभी रिक्तियों की गणना कर पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों पर डीपीसी हर हाल में 30 जून 2026 तक कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि चयन वर्ष 2027 के लिए एक जनवरी 2027 से 31 दिसंबर 2027 तक खाली होने वाले पदों में प्रोन्नति से भरे जाने वाले पदों पर चयन की कार्यवाही 15 जनवरी 2027 तक हो जाए।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button