शिक्षक बने शिक्षामित्रों ने भी मांगी पुरानी पेंशन OLD PENSION SCHEME
शिक्षक बने शिक्षामित्रों ने भी मांगी पुरानी पेंशन OLD PENSION SCHEME
शिक्षक बने शिक्षामित्रों ने भी मांगी पुरानी पेंशन
प्रयागराज। शिक्षामित्र से विभिन्न शिक्षक भर्तियों में चयनित शिक्षकों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय में सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी को संबोधित एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से लिखा पत्र कार्यालय सहायक विक्रम सिंह को सौंपा।
पत्र में हाल ही में माध्यमिक शिक्षा में एक अप्रैल 2005 से पूर्व 11 माह की संविदा पर नियुक्त विषय विशेषज्ञों की तरह शिक्षामित्रों को पुरानी पेंशन देने का आग्रह किया गया है। विशेष विशेषज्ञों को 2007 में नियमित किया गया था और उन्हें पुरानी पेंशन देने के लिए 20 मार्च 2026 को शासनादेश जारी किया गया है। उच्च न्यायालय ने अनूप कुमार सिंह सहित 34 अन्य लोगों की याचिका पर आठ अप्रैल के आदेश में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को दो माह के अंदर शिक्षामित्रों के संबंध विधिसम्मत निर्णय लेने के लिए निर्देशित किया है।
मांग पत्र सौंपने वालों में अरुण कुमार सिंह, गुरचरण, शैलेन्द्र शुक्ला, राजीव सिंह, देवेन्द्र मिश्र, सुनील मौर्या, शिवनाथ चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, कमलाकर सिंह, रामेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, महेंद्र निषाद आदि शामिल रहे।