कक्षा 9वीं का बदला सिलेबस! अब हिंदी की नई NCERT किताब ‘गंगा’ पढ़ेंगे बच्चे; क्या है खास?
NCERT Class 9 Hindi Book Ganga Details: नई शिक्षा नीति (National Education Policy 2020) के तहत सिलेबस में किए गए बदलाव और उन नए सिलेबस को लेकर एक्सपर्ट रिव्यू के कारण स्टूडेंट्स को इंतजार करना पड़ रहा है.
1 अप्रैल से नए सेशन 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है. अभी तक पूरी तरह से एनसीईआरटी की नई किताबें जारी नहीं की गई है. कक्षा 9वीं के स्टूडेंट्स को एनसीईआरटी की नई किताबों का इंतजार है जो बहुत जल्द खत्म हो सकता है. नई शिक्षा नीति (NEP 2020) लागू करने की दिशा के साथ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की 9वीं की किताबें एक-एक करके जारी हो रही है. स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है कि एनसीईआरटी की नई हिंदी की किताब जारी कर दी गई है.
हिंदी की नई किताब का नाम ‘गंगा’
कक्षा 9 के लिए एनसीईआरटी ने नई हिंदी की किताब गंगा जारी की है. ये बुक नए सत्र 2026-27 सिलेबस के तहत जारी की गई है. इसके माध्यम से स्टूडेंट्स भाषा समेत भारतीय संस्कृति, इतिहास और मूल्यों से संबंधित जानकारी हासिल कर सकेंगे. किताब का नाम गंगा होने पर कई स्टूडेंट्स का सवाल है कि आखिर क्यों भारत की पवित्र नदी गंगा पर किताब का नाम रखा गया है?
NCERT New Textbook: किताब का नाम ‘गंगा’ क्यों?
दरअसल, कक्षा 9वीं के स्टूडेंट्स के लिए हिंदी किताब का नाम भारत की पवित्र नदी गंगा पर रखा गया है. इसका उद्देश्य गंगा की तरह बहते रहना है. जैसे लगातार पूरे भारत में गंगा नदी बहती रहती है ठीक वैसे ही देशभर में हिंदी भाषा भी फैली हुई है और लोगों को जोड़ती है. देश की संस्कृति और पहचान के लिए खासतौर पर हिंदी की ये नई किताब गंगा जानी जाएगी.
कक्षा 9वीं की नई हिंदी गंगा किताब में क्या-क्या खास?
स्टूडेंट्स को हिंदी भाषा का ज्ञान और समझ दोनों विकसित करने के लिहाज से गंगा बुक को तैयार किया गया है. ये किताब गद्य और पद्य (कविता) के संतुलन के साथ है. इस किताब में समानता और भक्ति का संदेश, राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद, झांसी की रानी समेत कई कविताएं और लेख हैं जो जीवन, समाज और भावनाओं को दर्शाते हैं. देशभक्ति और इतिहास के साथ ये हिंदी किताब है.
गंगा बुक में भारत के स्वतंत्रता संग्राम और वीरों की कहानियों भी हैं. कुल मिलाकर कहें तो कक्षा 9वीं की नई हिंदी किताब- गंगा सिर्फ एक नए सिलेबस का हिस्सा नहीं बल्कि स्टूडेंट्स के लिए भाषा के साथ भारतीय संस्कृति, इतिहास और मूल्यों की गहराई से समझने की कोशिश है. एनसीईआरटी की इस नई किताब के जरिए पढ़ाई को ज्यादा रोचक और अर्थपूर्ण बनाने के तौर पर तैयार किया गया है.