यूपी में पिछले सात साल में 30,000 से अधिक शिक्षक हुए रिटायर, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विधानसभा में दी गई जानकारी

यूपी में पिछले सात साल में 30,000 से अधिक शिक्षक हुए रिटायर, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विधानसभा में दी गई जानकारी
Prerna DBT App Download या अपडेट करने के लिए Click करे!
लखनऊ। प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 2018 से 2024 तक कुल 30,611 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। यह जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विधानसभा में दी गई।प्राप्त विवरण के अनुसार, वर्ष 2018 से ही हर साल बड़ी संख्या में शिक्षक सेवा से बाहर होते गए। सबसे अधिक सेवानिवृत्ति वर्ष 2018 में हुई, जब 7,956 शिक्षक रिटायर हुए। इसके बाद 2019 में 5,691, 2020 में 4,340, 2021 में 3,592, 2022 में 3,049, 2023 में 2,664 और 2024 में 2,707 शिक्षक सेवा निवृत्त हुए।
इस प्रकार, 2018 से 2024 तक कुल मिलाकर 30,611 शिक्षक सेवा से बाहर हो गए।शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही सेवानिवृत्तियों के बावजूद नई भर्तियों की गति धीमी रही, जिससे विद्यालयों में शिक्षकों की कमी गहराती जा रही है। विशेषज्ञों ने चेताया है कि यदि समय पर भर्ती की प्रक्रिया तेज़ नहीं हुई, तो इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर पड़ेगा।प्रदेश सरकार का दावा है कि नई भर्तियों की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह आंकड़ा बताता है कि स्कूलों में शिक्षक संख्या लगातार घट रही है और सरकार भर्ती प्रक्रिया में विफल रही है।