बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

प्राथमिक विद्यालयों में 1,646 शिक्षकों के पद पड़े हैं खाली


प्राथमिक विद्यालयों में 1,646 शिक्षकों के पद पड़े हैं खाली

बहराइच। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। प्रधान शिक्षक भी कम हैं। यह सूची विभाग ने ही जारी की है। इस सूची में ऐसे भी स्कूल शामिल हैं, जहां बच्चों की संख्या तो कम है, लेकिन शिक्षक अधिक हैं। इस विसंगति के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित है।

स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगभग साढ़े चार लाख है। लेकिन इनकों पढ़ाने के लिए शिक्षकों का अभाव है। यहां तक की आरटीई 2009 के अनुसार शायद ही कोई स्कूल हो जहां मानक के अनुसार शिक्षक की तैनाती हो। जिले में शिक्षकों की स्थिति को देखते हुए एक सूची जारी की गई है। इस सूची के अनुसार जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 1646 सहायक शिक्षकों की कमी है। वहीं, 277 प्रधान शिक्षक भी कम हैं। जहां प्रधान शिक्षक नहीं हैं, वहां सहायक अध्यापक ही प्रधान

अंतरजनपदीय सूची में 277 प्रधान शिक्षकों के पद भी रिक्त शिक्षण कार्य हो रहा प्रभावित

शिक्षक का कार्य देख रहे हैं। ऐसे में मानकों को देखा जाए तो प्रत्येक स्कूल में 25 बच्चों पर एक सहायक अध्यापक, 60 विद्यार्थियों पर दो, सौ विद्यार्थियों पर तीन व 150 विद्यार्थियों पर पांच शिक्षक होने चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है।

यही हाल प्रधान शिक्षकों को लेकर भी है। 150 छात्र संख्या तक एक पूर्णकालिक प्रधान शिक्षक होना चाहिए। जो शिक्षण कार्य के अतिरिक्त प्रशासनिक कार्य भी करेगा। लेकिन यहां तो सहायक अध्यापक ही सबकुछ कर रहे हैं। इससे शिक्षण कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में बीएसए आशीष सिंह बताते हैं कि मुख्यालय स्तर पर सूची जारी हुई है। अब वहीं से कुछ आदेश आएगा तो विसंगति दूर होगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button