बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

शिवेन्द्र कानपुर व संतोष कुमार झांसी मंडल के बने एडी बेसिक


शिवेन्द्र कानपुर व संतोष कुमार झांसी मंडल के बने एडी बेसिक

उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह ‘क’ में नव प्रोन्नत अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समकक्ष पद पर तैनात इन अधिकारियों को सहायक शिक्षा निदेशक (एडी) बेसिक के पद पर तैनाती दी गई है।
Ad basic in school शिवेन्द्र कुमार सिंह को कानपुर मंडल और संतोष कुमार देव पांडेय को झांसी मंडल का एडी बेसिक बनाया गया है। संतोष अभी तक बाराबंकी के बीएसए पद पर तैनात थे। वहीं लखनऊ के बीएसए राम प्रवेश को प्रोन्नति के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के उप प्राचार्य बनाए गए हैं। ऐसे ही हरदोई के बीएसए को डायट मैनपुरी का उप प्राचार्य, पीलीभीत के बीएसए अमित कुमार को डायट कन्नौज का उप प्राचार्य और गोरखपुर के बीएसए रमेन्द्र कुमार सिंह डायट हरदोई का उप प्राचार्य बनाया गया है।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इनकी नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब बाराबंकी, लखनऊ, हरदोई, पीलीभीत और गोरखपुर में नए बीएसए की तैनाती की जाएगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button