बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

यूपी के सभी अफसरों-कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी, 2 दिन और करनी होगी ‘डिजिटल क्लास’ Digital Class


यूपी के सभी अफसरों-कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी, 2 दिन और करनी होगी ‘डिजिटल क्लास’

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के तहत प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ‘डिजिटल लर्निंग’ को दो दिन और बढ़ा दिया है। सात व आठ अप्रैल के बाद अब नौ व 10 अप्रैल को भी इसे करना अनिवार्य कर दिया है।

मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार नौ व 10 अप्रैल को शाम चार से छह बजे तक आइजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर निर्धारित कोर्स पूरे करने होंगे।


शासनादेश में यह भी स्पष्ट कहा गया है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की बैठक या कोई अन्य कार्य निर्धारित न किए जाएं, ताकि सभी कार्मिक प्रशिक्षण पूरा कर सकें। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की कार्यकुशलता और क्षमता को बढ़ाना है।

प्रदेश सरकार ने विशेष रूप से एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े कोर्स पर जोर दिया है। प्रदेश मुख्यालय से लेकर मंडल और जिला स्तर तक तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button