राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ ने केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की वृद्धि करने की मांग की है। अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की भी मांग उठाई है। इसके लिए सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।

संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती ने कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में चार फीसदी वृद्धि की घोषणा की गई है। अब केंद्रीय कर्मचारी 46 फीसदी भत्ता पाएंगे। अभी प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता अनुमन्य है। प्रदेश सरकार भी केंद्र की भांति चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा करे तो यहां के कर्मचारियों को भी 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। कहा है कि प्रदेश सरकार हर साल अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा करती है। इस साल भी उनके लिए बोनस की घोषणा की जाए।


Leave a Reply