बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

आज से परिषदीय विद्यालयों में होगा कॉपियों का मूल्यांकन


आज से परिषदीय विद्यालयों में होगा कॉपियों का मूल्यांकन Copy Evaluation

प्रतापगढ़। जिले के 2372 परिषदीय विद्यालयों में आयोजित हुई पांच दिवसीय परीक्षा का समापन 20 मार्च को हो गया। ईद और रविवार का अवकाश होने के कारण कक्षा छह से आठवीं तक की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य शुरु नहीं किया जा सका था। 

सोमवार से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरु किया जाएगा। 30 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। अभिभावकों के साथ बैठक कर शिक्षक बच्चों के शैक्षिक स्तर की जानकारी देकर रिपोर्ट कार्ड देंगे। कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों ने मौखिकी परीक्षा दी थी। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मूल्यांकन के बाद रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button