बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

चयन वेतनमान स्पेशल Exclusive


चयन वेतनमान स्पेशल Exclusive

`महानिदेशक ,स्कूल शिक्षा द्वारा 22 सितम्बर 2025 को समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के अनुसार….`

*अब चयन वेतनमान की स्वीकृति वर्ष में केवल दो बार — जनवरी और जुलाई में की जाएगी।*

यह वेतनमान प्रभावी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 10 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही देय होगा।

बकाया एरियर भी जनवरी अथवा जुलाई में ही प्रदान किया जाएगा।

उदाहरण:

*यदि 72825 बैच के निर्भय सिंह जी ने कार्यभार 9 नवम्बर 2015 को ग्रहण किया है, तो उनके 10 वर्ष 9 नवम्बर 2025 को पूर्ण होंगे।*

नई व्यवस्था के अनुसार, उनका चयन वेतनमान जनवरी 2026 में स्वीकृत होगा। इस स्थिति में 9 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक का एरियर देय होगा।

नियम:

*जिन अध्यापकों  का कार्यभार ग्रहण तिथि जुलाई से दिसम्बर के बीच आता है, उन्हें चयन वेतनमान आगामी जनवरी में मिलेगा।*

*जिन  अध्यापकों  की कार्यभार ग्रहण तिथि जनवरी से जून के बीच आती है, उन्हें चयन वेतनमान आगामी जुलाई में स्वीकृत होगा।*


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button