बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

नियुक्ति पत्र के लिए भटक रहे ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के अभ्यर्थी


नियुक्ति पत्र के लिए भटक रहे ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के अभ्यर्थी

Prerna DBT App Download या अपडेट करने के लिए Click करे!   

लखनऊ। राजधानी में आंगनबाड़ी बालवाटिका संचालन के लिए अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर के 170 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आवेदकों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। परेशान अभ्यर्थी सेवा प्रदाता कंपनी से लेकर बीएसए कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। आरोप है कि नियुक्ति पत्र देने के लिए घूस मांगी जा रही है।

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत नगर व ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र पर ईसीसीई एजुकेटर के पद पर भर्ती के लिए कुछ माह पहले निजी सेवा प्रदाता कंपनी को काम दिया गया था। अप्रैल में कंपनी ने सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। 500 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। स्क्रीनिंग के बाद कंपनी ने सभी की ऑनलाइन काउंसिलिंग भी कराई थी। सीडीओ कार्यालय में इन सभी को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। मेरिट के बाद चयनितों की अंतिम सूची बीएसए ऑफिस भेज दी गई थी। वहीं से सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने थे, जो आजतक उन्हें नहीं दिए गए।

10,313 रुपये मिलेगा मानदेय :

ईसीसीई एजुकेटर के लिए 10,600 की मानदेय राशि तय की गई है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारी नियुक्ति पत्र देने के नाम पर उनसे रुपयों की मांग कर रहे हैं। साथ ही प्रलोभन दे रहे हैं कि अगले साल मानदेय बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया जाएगा।

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में अभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनितों को कार्यालय में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। – राम प्रवेश, बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button