Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह जी के पौत्र है बेसिक शिक्षा मंत्री मा.संदीप सिंह जी, पढ़े संक्षिप्त परिचय


उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी की सरकार में संदीप सिंह दूसरी बार मंत्री बन गए हैं। वे पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह के पौत्र हैं।

संदीप सिंह लोधी , राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

• विधायक : अतरौली ( अलीगढ़ )

• शिक्षा : स्नातकोत्तर

• संपत्ति ( रुपये में ) : 7.46 करोड़

• विवरण : दूसरी बार मंत्री बने हैं । पिछली सरकार में वे शिक्षा व वित्त राज्य मंत्री थे। लंदन की लीड्स वैकेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।

उनके दादा कल्याण सिंह 10 बार विधायक रहे। दो बार मुख्यमंत्री और दो राज्यों के राज्यपाल रहे। पिता राजवीर सिंह एटा से सांसद हैं।

अपने दादा की परंपरागत सीट अतरौली से दूसरी बार विधायक बने हैं। संदीप सिंह दूसरी बार मंत्री बनें हैं। इस बार वह बेसिक शिक्षामंत्री बने है
*पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह के हैं पौत्र संदीप सिंह ने राजनीति में 2017 में एंट्री की थी। अतरौली से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। प्रदेश में युवा मंत्री के रूप में चर्चित हुए। दूसरी बार विधायक बने संदीप सिंह 30 साल के हैं। उन्होंने एमए पब्लिक रिलेशन एंड स्टेटिक कम्युनिकेशन, लंदन यूनिवर्सिटी से किया था। उन्हें विरासत में सियासत मिली है। दादा कल्याण सिंह यहां से दस बार विधायक रहे। दो बार मुख्यमंत्री और दो राज्यों के राज्यपाल रहे। पिता राजवीर सिंह राजू भैया एटा सांसद हैं। मां प्रेमलता वर्मा पूर्व विधायक हैं।

संदीप सिंह ने लंदन से की पढ़ाई

कल्याण सिंह ने राजनीति में पूरे देश में एक नई पहचान बनाई थी। संदीप सिंह सूबे में वित्त राज्य मंत्री हैं। अतरौली की माटी से भले ही संदीप अच्छी तरह से वाकिफ हैं, मगर दादाजी के रहने से आत्मबल बढ़ता था। कल्याण सिंह का अतरौली पहुंचना ही काफी होता था। हर वर्ग कल्याण सिंह के नाम से साथ खड़ा हो जाता था। हालांकि, संदीप सिंह के आशीर्वाद लेकर आगे कदम बढ़ा दिया।


Exit mobile version