शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाकर टीईटी अनिवार्य के आदेश में संशोधन करे सरकार : शिक्षक संगठन को दिया आश्वासन
नई दिल्ली। पहली से आठवीं कक्षा पर के वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए अनिवार्य शिक्षक और पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने के मुद्दे पर बुधवार को एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र और प्रधान से मुलाकात की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को शिक्षकों की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, शिक्षक संगठनों ने कहा है कि वे बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध भी दर्ज करवाएंगे।
अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक अनिल यादव ने बताया, एनसीटीई के गलत फैसले
से 10 लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इसमें सबसे अधिक यूपी के 1.86 लाख शिक्षक भी शामिल हैं। सालों सेवाएं देने के बाद अचानक एक फैसले से उनकी पढ़ाने की काबलियत पर सवाल उठ गए हैं। जबकि समय-समय पर विभिन्न राज्यों के प्रदेश शिक्षा विभाग शिक्षकों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए ट्रेनिंग देता रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री से शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाकर आदेश में संशोधन की मांग रखी है। प्रतिनिधि मंडल में
आज माननीय एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह जी ने टेट प्रकरण पर माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी से मुलाक़ात किया।
माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त किए जाने के लिए संविधान संशोधन बिल सदन में लाकर स्वीकृत कराने की मांग की गई। माननीय शिक्षा मंत्री जी ने विषय को गंभीरता से सुना और उस पर प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व मा.MLC श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह जी ने किया। जिसमें अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बासवराज गुरिकर जी, अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी जी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय तिवारी जी, प्रदेश महामंत्री श्री उमाशंकर सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री संदीप पवार जी, जिला मंत्री शामली श्री गुलाब सिंह जी, गोण्डा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री अवधेश त्रिपाठी जी, गोंडा जिला संयुक्त मंत्री श्री बलवंत सिंह जी व सहारनपुर के जिला उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह जी उपस्थित रहे।
योगेश त्यागी
प्रदेश अध्यक्ष