Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

5.36 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजॉल


5.36 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजॉल

श्रावस्ती। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 10 फरवरी को किया जाएगा। इस दिन एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को पेट के कीड़े (कृमि) निकालने की गोली खिलाई जाएगी। इस अभियान से छूटे बच्चों को 13-15 फरवरी तक दवा खिलाई जाएगी। इस अभियान के लिए जिले में पांच लाख 36 लाख बच्चों को चिन्हित किया गया है।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत हर वर्ष दो बार पेट के कीड़े निकालने वाली दवा खिलाई जाती है। पेट में कीड़े होने के चलते बच्चे और किशोरों में खून की कमी हो जाती है। इस अभियान के तहत जिले के 1,285 सरकारी 270 निजी विद्यालयों के साथ 925 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित किया गया हैं। इस अभियान में 5,36,626 बच्चों को अल्बेंडाजॉल की गोली खिलाने का लक्ष्य है। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. शारदा प्रसाद तिवारी बताते है कि छोटे बच्चों को गोली पीसकर दी जानी है, जबकि बड़े बच्चों को इसे चबाकर ही खाना है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत एक से पांच वर्ष तक के बच्चों, छह से 19 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले बच्चों और घुमंतू व ईंट-भट्ठों आदि जगहों पर काम करने वाले श्रमिक बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी।

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!     https://chat.whatsapp.com/IRUs0CxSY0d7zubM2XU1C9 टेलीग्राम:https://t.me/nipunbharat


Exit mobile version