Promotion (पदोन्नति)

प्रदेश में राज्य कर्मचारियों को अब जल्द मिलेगी पदोन्नति


प्रदेश में राज्य कर्मचारियों को अब जल्द मिलेगी पदोन्नति Pramotion

लखनऊ, राज्य सरकार यूपी के नौ लाख राज्य कर्मियों को पदोन्नति की राह और भी आसान करने जा रही है। पदोन्नति के लिए कटऑफ डेट जुलाई के स्थान पर दिसंबर करने की तैयारी है। इसके आधार पर राज्यकर्मियों को अब जल्द पदोन्नति मिलने की राह आसान हो जाएगी।

इसके लिए उत्तर प्रदेश कर्मचारी नियमावली में इसका प्रावधान किया जा रहा है और जल्द ही कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराने की तैयारी है। कार्मिक विभाग की नियमावली के आधार पर राज्यकर्मियों की पदोन्नतियां दी जाती हैं। मौजूदा समय पदोन्नति के लिए कटऑफ डेट जुलाई है। इसके आधार पर पात्रता तय की जाती है। उच्चाधिकारियों का मानना है कि जुलाई कटऑफ डेट होने की वजह जनवरी से जुलाई के बीच सेवानिवृत्त होने वाले कर्मी सेवा वर्ष पूरा न कर पाने की वजह से पदोन्नति के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसीलिए उच्च स्तर पर सहमति बनी है कि कटऑफ डेट की गणना दिसंबर कर दी जाए। इससे पदोन्नति का लाभ पाने वालों की संख्या में वृद्धि होगी और तय समय पर पदों की गणना भी हो जाएगी। कार्मिक विभाग ने सभी विभागों को निर्देश दे रखा है कि हर साल सितंबर तक विभागीय पदोन्नति कमेटी बैठक कराते हुए पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

31 दिसंबर मानी जाएगी पदोन्नति की तारीख

 * अभी 31 जुलाई कटऑफ डेट पर होती है पदोन्नति


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button