UP Board & CBSE Board News

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा


यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा UP BOARD RESULT

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा



प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को पूरा हो गया। शुक्रवार को प्रयागराज और गोरखपुर के एक-एक केंद्रों पर थोड़ी कॉपियां बाकी थीं जो शनिवार को भी जांच ली गईं। इसके बाद ट्रेड और विषयों की जो कॉपी बची है उनका मूल्यांकन बोर्ड मुख्यालय में कराया जाएगा। वैसे तो बोर्ड ने 18 मार्च से एक अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बीच में अवकाश पड़ने से अंतिम तिथि चार अप्रैल तक बढ़ानी पड़ी थी। मूल्यांकन पूरा होने के साथ परीक्षाफल तैयार करने की गति तेज हो गई है। इसी महीने के अंत तक परिणाम घोषित हो जाएगा।

Visit website


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button