बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र से डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य, रोज प्रेरणा पोर्टल पर करनी होगी अपलोड Prerna Portal Attendance


परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र से डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य, रोज प्रेरणा पोर्टल पर करनी होगी अपलोड

‎बरेली, जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रत्येक विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रतिदिन प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की जाए।


‎पूर्व में जारी निर्देशों के बावजूद कई विद्यालयों द्वारा शत-प्रतिशत उपस्थिति अपलोड नहीं की गई थी, जिस पर विभाग ने नाराजगी जताई है। अब स्पष्ट किया गया है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी विद्यालय इस कार्य में लापरवाही न बरते।

आदेशों का पालन न होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button